फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   rjun will be in December, Assistant Project

दिसंबर में होगी अर्जुन सहायक परियोजना

Mon, 08 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 08 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
rjun will be in December, Assistant Project
विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी रमेश मिश्रा ने कहा कि अर्जुन सहायक परियोजना का काम दिसंबर 2016 तक पूरा हो जाएगा। कहा कि सपा ने उन्हें बांदा हमीरपुर सीट से एमएलसी का प्रत्याशी बनाया है। चुनाव जीतने के बाद बिजली- पानी की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन


 
एमएलसी प्रत्याशी सोमवार को सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि सूखे संकट के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने 46 स्थानों पर भूसा केंद्र खोले हैं, जिससे पशुओं को भूख से बचाया जा सके। कहा कि किसानों को राहत राशि के नाम पर उनके खाते में पैसा भेजा जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार ने किसानों की मदद को एक धेला भी नहीं दिया है।
विज्ञापन



कहा कि वह मिशन 2017 को फतह कराने के लिए बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा का भ्रमण कर पार्टी के लिए तन मन और धन से काम करूंगा। उन्होंने कहा कि सरकार बुंदेलखंड के प्रति काफी गंभीर है। यही वजह है कि बुंदेलखंड में सबसे पहले खाद्य सुरक्षा बिल लागू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, जिला महासचिव रमेश यादव, हमीरपुर जिलाध्यक्ष ज्ञान  सिंह यादव, राजू सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजय परिहार, कुंभकरण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed