फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rituals echo in every temple, Jai Shri Ram

Mahoba News: हर मंदिर में अनुष्ठान, गूंजा जय श्रीराम

Tue, 23 Jan 2024 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Rituals echo in every temple, Jai Shri Ram
महोबा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्तों में गजब का उत्साह दिखा। जिले के हर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान, जगह-जगह लाइव प्रसारण और भंडारे के आयोजन चलते रहे। चारों ओर ऐसा माहौल नजर आया जैसे अयोध्या में जश्न मन रहा हो।
विज्ञापन

सुबह से ही मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए। शहर के रोडवेज स्थित बड़े हनुमान मंदिर, तहसील चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, गल्ला मंडी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, संकट मोचन मंदिर बजरंग चौक, महिला अस्पताल के पास बालाजी हनुमान मंदिर, समदनगर स्थित हनुमान मंदिर, पान मंडी स्थित रामजानकी मंदिर, मां बड़ी चंद्रिका चौराहा स्थित शिव मंदिर, भटीपुरा स्थित रिछारा के हनुमान मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड व अखंड रामायण पाठ के आयोजन चलते रहे।
विज्ञापन

दोपहर बाद सभी मंदिरों में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बडे़ हनुमान मंदिर में आयोजक मनीष जैदका की ओर से कराए गए सुंदरकांड पाठ के बाद गायक पप्पू महाराज, पुष्पेंद्र राजपूत, चंद्रप्रकाश, भजनलाल, राम सिंह यादव, दीक्षा व प्रतीक्षा ने राम भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्ति मय बना दिया। शहर में मुख्य आयोजन डाक बंगला मैदान में हुआ। जहां 51 कुंडीय यज्ञ कराया गया। अलग-अलग यज्ञ कुंडों में बैठककर भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख चौराहों व डाक बंगला मैदान में बड़ी स्क्रीन लगाकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण दिखाया गया। शहर के पान मंडी से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भव्य भगवा शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर बज रहे गीतों के बीच भक्त जय श्रीराम के जयकारे लगाते चलते रहे। पुलिस लाइन में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान एसपी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बाद में प्रसाद वितरण किया गया। सभी पुलिस कार्यालयों में आकर्षक लाइटिंग कराई गई।
चरखारी संवाद के अनुसार कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रामोत्सव पर्व पर सुंदरकांड पाठ व महाआरती का आयोजन हुआ। जहां प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण दिखाया गया। आरएसएस के जिला संघ चालक ओमशंकर श्रीवास्तव, प्रबंधक डॉ. एपी गुप्ता, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र वाजपेयी, प्रधानाचार्य नवीन कुमार अवस्थी मौजूद रहे। पालिका प्रशासन की ओर से रामधुन व भगवान की शोभायात्रा निकाली गई।
कबरई संवाद के अनुसार कस्बे के प्रमुख हनुमान मंदिरों में हिंदू सेवा समिति के सदस्यों ने खिचड़ी भाेज का आयोजन कराया। लक्ष्मी नारायण मंदिर में अखंड़ रामायण पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया।
अजनर संवाद के अनुसार श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवारा और स्यावन में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों में पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे।
पनवाड़ी संवाद के अनुसार कस्बे के शिव मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सजीवन प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद विशाल भंडारे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद छका। रामजानकी मंदिर में रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। प्रधान संजय द्विवेदी ने प्रसाद वितरण कराया।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा मौके पर रामलला मंदिर में नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया व ईओ निर्दोष कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन कराया। जगह-जगह सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। श्रीनगर संवाद के अनुसार अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बाइक जुलूस निकाला गया। बेलाताल संवाद के अनुसार कस्बे के प्रमुख मंदिरों में खास सजावट के साथ रामायण पाठ के आयोजन कराए गए। जिसमें भक्तों की भीड़ जुटी रही।
----

कानपुर के कलाकारों ने जीता दिन
महोबा। शहर के डाकबंगला मैदान में भाजपा नेता दिलीप सिंह के सहयोग से हवन-यज्ञ, भंडारा व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया। ईशु तिलकधारी इंटरनेशनल ग्रुप कानपुर के कलाकारों ने रामलीला की प्रस्तुति दी। राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की वेशभूषा में सजे कलाकारों ने भक्तिगीतों पर मंचन से दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। समाजसेवी कुलदीप सिंह, दिव्यांशु, तूफान सिंह, अंकुर शिवहरे, मयंक तिवारी, रामजी गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।



सांसद ने सफाईकर्मियों ने धोए चरण
महोबा। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सनातन एकता का संदेश देने के लिए हमीरपुर-महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने अपने आवास पर सफाई कर्मचारियों के चरण पखारते हुए उन्हें सम्मानित किया। अनुसूचित जाति के छह सफाईकर्मियों के चरण धोकर उन्हें फूलमाला पहनाई और सभी को अंगवस्त्र भेंट किए। बालाजी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। भाजपा नेता राहुल अग्रवाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed