फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Resolve to live a drug and non-vegetarian free life

महाआरती में नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का लिया संकल्प

Sun, 05 Jun 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Resolve to live a drug and non-vegetarian free life
महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चरखारी में आयोजित महाआरती में संगठन के जिलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी ने कहा कि हमें समर्पण भाव से संगठित होकर छुआछूत व जातिवाद से दूर रहते हुए समाज में जनजागरण के कार्यों को पूर्ण करना है। अनीति, अन्याय व अधर्म के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। महिला संगठन की जिला उपाध्यक्ष संध्या कुशवाहा ने कहा कि बहनें अपनी शक्ति को पहचाने और युग परिवर्तन में अपने जीवन को समर्पित करें।
विज्ञापन

चरखारी संगठन के तहसील उपाध्यक्ष बलराज सिंह ने कहा कि जीवन अनमोल है इसे व्यर्थ न गवाएं। मां की साधना अधिक से अधिक करें और नशे से दूर रहें। इस मौके पर चरखारी तहसील अध्यक्ष छोटे सिंह राजपूत, राकेश, मानवेंद्र, महेंद्र, विवेक सिंह, ममता, शिखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed