फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Resolve complaints in two days

शिकायतों का दो दिन में करें निस्तारण

Wed, 30 Oct 2019 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Resolve complaints in two days
महोबा। आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण दो दिन के अंदर गुणवत्ता के साथ किए जाने निर्देश दिए। कहा कि लंबित प्रकरणों के निस्तारण में अधिकारी स्वयं रुचि लें। अन्यथा की स्थिति में अफसरों की जवाबदेही करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि कई विभाग ऐसे है, जिनके यहां लंबित मामले बहुत अधिक हैं, लेकिन शिकायतों के निस्तारण में रुचि नहीं दिखाई जा रही हैं। कहा कि निर्धारित समय तक समस्या का निस्तारण करें वरना संबंधित अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। समीक्षा में जिले में 281 मामले लंबित और 14 डिफाल्टर श्रेणी के पाए गए। इस पर डीएम ने नगरपालिका, नगर पंचायत, थाना, विकासखंड, तहसील स्तर आदि को डिफाल्टर व लंबित मामले के लिए फटकार लगाते हुए जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि दो दिन के अंदर शिकायतों का निस्तारण किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed