फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Residential construction should not be done near crushers: DM

क्रेशरों के पास न होने पाए रिहायशी निर्माण:डीएम

Tue, 05 Oct 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Residential construction should not be done near crushers: DM
कलक्ट्रेट में उद्योग बंधु की बैठक को संबोधित करते डीएम। - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। डीएम ने क्रे शरों के पास रिहायशी निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। डीएम ने जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र द्वारा संचालित जन कल्याणकारी एवं रोजगारपरक योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) आदि की समीक्षा की। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र कबरई की सड़कों को गड्ढा मुक्त एवं नए सड़कों के निर्माण हेतु पीडब्ल्यूडी को कार्य योजना बनाकर बजट की मांग करने हेतु निर्देशित किया। एक्सईएन विद्युत को औद्योगिक क्षेत्र में बकायेदारों का दो तीन शिफ्ट में बिल भुगतान की व्यवस्था कर उद्यमियों को राहत देने को कहा। औद्योगिक क्षेत्र बजरिया की साफ-सफाई के लिए उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका महोबा को निर्देशित किया। स्थापित क्रेशरों के पास किसी भी तरह का रिहायशी निर्माण न होने दिया जाए। जिला पंचायत नजर रखे।

बैठक में उपायुक्त उद्योग विमल द्विवेदी, एआरटीओ सुरेश वर्मा, एई लोक निर्माण विभाग मो. सलीम, एलडीएम आशीष विवेक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र सिंह सहित जनपद के उद्यमी और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed