फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Republic Day celebrated with great enthusiasm in towns and rural areas

Mahoba News: कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

Wed, 28 Jan 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 28 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with great enthusiasm in towns and rural areas
चरखारी/कुलपहाड़/बेलाताल/पनवाड़ी/श्रीनगर/अजनर। कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रोंं में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह के समय बच्चों ने प्रभात फेरियां निकालीं। इस दौरान भारत माता की जय व वंदे मातरम् की गूंज रही।
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार गणतंत्र दिवस पर गांधी पार्क व नगर पालिका में चेयरमैन मंजू कुशवाहा, प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा व ईओ अमरजीत सिंह ने ध्वज फहराया। सिविल न्यायालय में न्यायाधीश विजय शंकर गौतम, तहसील परिसर में एसडीएम धीरेंद्र कुमार व तहसीलदार रामानंद मिश्रा, कोतवाली में सीओ दीपक दुबे, राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, जीजीआईसी में डॉ. सरोज गोस्वामी, गुमान बिहारी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. सुखनंदन मिश्रा ने झंडा फहराया।
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार विद्यालयों के बच्चों ने प्रभात फेरियां निकालीं। तहसील में एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने झंडा फहराया। इस मौके पर तहसीलदार प्रमित सचान, नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा, पंकज गौतम, मुकुल कुमार आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने ध्वजा फहराया। सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण कुमार राणा, बार काउंसिल भवन में बार अध्यक्ष लक्ष्मन सिंह यादव, कोतवाली में सीओ रविकांत गोंड, सीएचसी में डॉ. अजय कुमार सिंह, जय बुंदेलखंड महाविद्यालय में निदेशक छोटेलाल, जनतंत्र इंटर कालेज में प्रधानाचार्य जयप्रकाश अनुरागी, राजकीय पालीटेक्निक कालेज में प्रधानाचार्य दिनेश यादव, जीबी इस्लामियां में प्रधानाचार्य एजाज अहमद, कुलपहाड़ क्रिश्चियन स्कूल में प्रधानाचार्य अरविंद लान्गशन, आरबीपीएस स्कूल में प्रधानाचार्य अमित अग्रवाल ने झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर संवाद के अनुसार गणतंत्र दिवस पर ग्राम प्रधान आशीष राजपूत ने राजा मोहन सिंह किले में झंडा फहराया। ब्रह्मानंद एजुकेशन अकादमी में प्रबंधक विजय पाल सिंह लोधी, बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय में पूर्व प्राचार्य दिनेश चंद्र पटैरिया, जीआईसी में प्रधानाचार्य ज्ञानवंत तोमर, इंडियन बैंक में प्रबंधक दिवारी तिवारी व साधन सहकारी समिति श्रीनगर में सभापति वीरेंद्र मिश्रा ने झंडा फहराया।
हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल और प्राथमिक विद्यालय दाऊपुरा की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति दीं। अजनर संवाद के अनुसार सुखानंद विद्यालय में अध्यक्ष फूल सिंह, एसजीआर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक शशिभूषण रिछारिया, हंसवाहिनी ज्ञान मंदिर में प्रबंधक पुष्पेंद्र शर्मा, थाने में थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र व वनरेंज कार्यालय में रेंजर जितेंद्र कुमार ने झंडा फहराया। हंसवाहिनी ज्ञान मंदिर के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कबरई संवाद के अनुसार कस्बे के बचपन चाइल्ड अकादमी में प्रधानाचार्या निधि त्रिपाठी ने झंडा फहराया। इस दौरान बच्चों ने शानदार प्रस्तुति से अनेकता में एकता का संदेश दिया। साहू इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य शिशिर सहाय, प्राथमिक विद्यालय विशालनगर में प्रधानाध्यापक सुशील त्रिपाठी, ग्राम पंचायत महेवा में प्रधान जगदीश मौर्या, बरबई में सचिव जगत नारायण कुशवाहा ने झंडा फहराया। बेलाताल संवाद के अनुसार कस्बा जैतपुर में हरवंश राठौर इंटर कॉलेज में पूर्व नायब तहसीलदार अच्छेलाल ने, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका मेहर अफरोज, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में मुन्नालाल तिवारी, न्यूवे पब्लिक स्कूल में आनंदी प्रजापति, राजकीय हाईस्कूल लमौरा में प्रधानाचार्य जगदेव वर्मा और बछेछरकलां सचिवालय में ग्राम प्रधान रणविजय ने झंडा फहराया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरियां निकालीं।

खरेला संवाद के अनुसार काशी प्रसाद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष संतोष सिंह, थाने में थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव, सीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश वर्मा, रणधीर सिंह ज्ञान सरोवर स्कूल में प्रबंधक लोकेंद्र सिंह, गोकुल प्रसाद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या रश्मि अवस्थी, आदर्श बाल विद्या मंदिर में प्रबंधक प्रशांत तिवारी, केएलडीपी हाईस्कूल रिवई में प्रबंधक साकेत त्रिपाठी व बाबू रामेश्वर सिंह इंटर कॉलेज में प्रबंधक पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने झंडा फहराया। पनवाड़ी संवाद के अनुसार ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख अंजना अनुरागी ने झंडा फहराया। चंद्रभान कॉन्वेंट स्कूल पनवाड़ी में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भारतीय किसान यूनियन ने कस्बे में भव्य तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed