{"_id":"6285322b9b7eb61ce3216dd2","slug":"report-wife-hatya-mahoba-news-knp697530668","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से हमलाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते समय पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से हमलाकर हत्या
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। गृह कलह में पति ने सोते वक्त पत्नी के सिर में लोहे की रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पति मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
सिंघनपुर बघारी गांव निवासी रामकृपाल कुशवाहा पत्नी रानी (56) के साथ रहकर खेती किसानी करता था। उसका इकलौता पुत्र राकेश दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। दंपती के बीच आए दिन विवाद होता था। मंगलवार की रात भी दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई।
बुधवार की भोर करीब चार बजे रामकृपाल ने अपनी पत्नी रानी (56) पर सोते समय लोहे की रॉड से सिर पर कई प्रहार किए, इससे रानी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी के भाई उमाशंकर ने बताया कि भाई-भाभी के बीच अनबन रहती थी।
विज्ञापन
आरोपी के दूसरे भाई प्रेमाधार की तहरीर पर पुलिस ने रामकृपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद शुक्ला का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
रानी की हत्या के बाद पति रामकृपाल उसी के पास बैठकर बिलख रहा था, सुबह जब घरवालों की आंख खुली तो कमरे का दृश्य देख वे दंग रह गए। खून से सने रानी के शव के पास रामकृपाल हाथ में रॉड लिए बैठा था।
घरवालों ने घटना का कारण पूछा तो रामकृपाल चीखते हुए बोला, खाना नहीं देती थी तो क्या करता उसे मौत दे दी। कहते हुए रामकृपाल मौके से भाग निकला।