{"_id":"687153b091efee224a0abb74","slug":"report-filed-against-husband-for-giving-triple-talaq-to-wife-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-116071-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पत्नी को तीन तलाक देने पर पति के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पत्नी को तीन तलाक देने पर पति के खिलाफ रिपोर्ट
Fri, 11 Jul 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
महोबा। दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने और तीन तलाक देने के मामले में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को तीन तलाक की ऑडियो रिकॉर्डिंग व तमंचे के साथ भेजी गई फोटो भी दिखाई।
शहर के मिल्कीपुरा निवासी रिजवाना खातून की शादी 27 अप्रैल 2025 को तुर्कियाना चरखारी निवासी एहसान के साथ हुई थी। शादी के दौरान पति के एक होटल में साझेदार होने और अच्छा व्यापार चलने की बात कही गई थी। शादी में मांग के अनुसार भरपूर दान-दहेज भी दिया गया लेकिन शादी के पहले दिन से एक लाख रुपये व सोने की चैन की मांग की गई और रिजवाना के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने बताया कि परिजनों के समझाने आने पर उनके साथ अभद्रता की गई। इसके बाद उसे जीडीए की ट्रेनिंग के लिए प्रयागराज जाना था। वह स्टेशन पहुंची तो पति भी पहुंच गया और आभूषण व कपड़ों से भरा बैग लेकर चला गया। लगातार दहेज की मांग करने पर असमर्थता जताई गई तो पति ने तीन तलाक देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली चरखारी में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी एहसान के खिलाफ मारपीट, दहेज अधिनियम, मुस्लिम महिला अधिनियम समेत विभिन्न धाराओंं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -
पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
महोबा। दहेज की मांग को लेकर मारपीट व प्रताड़ित करने के मामले में पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कस्बा चरखारी के सदर बाजार निवासी सिमरन ने बताया कि उसकी शादी 28 अप्रैल 2019 को मोहम्मद जाकिर के साथ हुई थी। शादी के समय भरपूर दान-दहेज दिया गया था लेकिन शादी के बाद से ससुरालीजन दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा। बाद में पति व अन्य लोग उसे मायके छोड़ आए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति मोहम्मद जाकिर, सास शहनाज, ससुर इमामी, देवर सलमान, सोहेल और शरीफन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।