फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Report filed against friend in case of student's murder in mahoba

महोबा: छात्र की हत्या के मामले में दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 18 Nov 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Report filed against friend in case of student's murder in mahoba
मृतक गौरीशंकर की फाइल फोटो - फोटो : MAHOBA
अजनर (महोबा)। थाना क्षेत्र के महुआबांध गांव में एक लड़की से प्रेम प्रसंग को लेकर छात्र की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बवाल की आशंका को देखते हुए गांव में चार थानों की पुलिस व पीएसी को तैनात किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन

ग्राम महुआबांध निवासी राजू राजपूत खेती करके परिवार चलाते हैं। उनका इकलौता पुत्र गौरीशंकर (18) इंटरमीडिएट का छात्र था। उसका एक वर्ष पहले किसी लड़की से प्रेम प्रसंग को लेकर गांव के ही मित्र शिवम से विवाद हो गया था। तब परिजनों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम गौरीशंकर शिव मंदिर से दर्शन करके घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसके दोस्त शिवम ने अवैध तमंचे से गौरीशंकर को गोली मार दी थी। गले में गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। पिता की तहरीर पर बुधवार को थाना अजनर में आरोपी शिवम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में शांति व्यवस्था को लेकर महोबा, कुलपहाड़, श्रीनगर व अजनर थाने की फोर्स के अलावा एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। एसडीएम चरखारी राकेश कुमार व तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ गांव में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष अजनर शशि कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed