फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Report filed against four people including CSC operator in incidents of assault

Mahoba News: मारपीट की घटनाओंं में सीएससी संचालक समेत चार पर रिपोर्ट

Sun, 28 Sep 2025 04:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 28 Sep 2025 04:41 AM IST
विज्ञापन
Report filed against four people including CSC operator in incidents of assault
महोबा। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में सीएचसी संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र के करहराकलां निवासी बद्री अहिरवार ने बताया कि गांव में इंडियन बैंक का सीएससी संचालित है। इसके संचालक भूपेंद्र यादव के माध्यम से उसने बचत खाते में 1.75 लाख रुपये जमा किए। इसमें से एक लाख रुपये की एफडी कराई। इसका विवरण भी पासबुक में दर्ज किया लेकिन जब उसने रुपये निकालने के लिए भूपेंद्र से संपर्क किया, तो वह टहलाने लगा। इंडियन बैंक की मुख्य शाखा में संपर्क करने पर पता चला कि उसके खाते में 1,200 रुपये ही बचे हैं। 73 हजार से अधिक की धोखाधड़ी किए जाने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर सीएससी संचालक भूपेंद्र यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक अन्य घटना में कोतवाली चरखारी के बगरौन गांव निवासी होशियार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार को अपने खेत में पिता माहुर सिंह के साथ मौजूद था। तभी गांव का ऊधम सिंह अपने दो बेटों राघवेंद्र और मानवेंद्र सिंह के साथ आ गया और मारपीट कर दी। इससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed