{"_id":"5d054be55084b925b58d45bd434a3e8f","slug":"rape-with-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा
Updated Sun, 25 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंग ने नाबालिग को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना पनवाड़ी में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
गांव निवासी बालिका गत चार जनवरी को दोपहर दो बजे घर से खेत जा रही थी। तभी एक दबंग ग्रामीण उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां तमंचे के बल पर उसने बालिका को बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। घटना के बाबत किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
डरी सहमी बालिका ने किसी तरह घर पहुंचकर मां को घटना की जानकारी दी। उसने थाना पनवाड़ी में मामले की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी ग्राम भरवारा निवासी हरगोविंद राजपूत पुत्र शीतल राजपूत के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन