{"_id":"6069f5fe8ebc3ee64638756a","slug":"rape-victim-tried-to-do-suicide-mahoba-news-knp621562055","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, इंकार करने पर खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, इंकार करने पर खाया जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के एक मोहल्ले में हाईस्कूल की छात्रा से शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। शादी से इनकार करने पर आहत छात्रा ने रविवार की सुबह जहर खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। माता-पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। पीड़िता का आरोप है कि एक वर्ष पहले पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आए दिन माता-पिता के काम पर जाने के बाद वह घर आ जाता था और दुष्कर्म करता
था। इस दौरान युवक ने अश्लील वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। करीब माहभर जब छात्रा ने शादी की बात कही तो युवक ने इनकार कर दिया। छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई। पीड़ित के परिजनों ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। तब आरोपी ने एक माह के अंदर शादी करने की बात कहते हुए
विज्ञापन
समझौता कर लिया था। परिजनों के मुताबिक समझौते के बाद भी शादी न करने से परेशान छात्रा ने दस दिन पहले हाथ की नस काटने का प्रयास किया था। रविवार की सुबह छात्रा ने घर पर जहर खा लिया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश उर्फ सोनू निवासी रजौनी पनवाड़ी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि आरोपी युवक छात्रा का रिश्तेदार है। एक माह पहले युवक ने लिखित समझौता करते हुए पिता के आने पर शादी करने की बात कही थी। इसके बाद वह गुजरात चला गया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।