फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rangeela Rangeela country, my country colorful

देश रंगीला रंगीला, देश मेरा रंगीला.....

Wed, 01 Feb 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 01 Feb 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Rangeela Rangeela country, my country colorful
खेतों में लहलहाने लगे सरसों के फूल - फोटो : अमर उजाला
\शिशु शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल कबरई के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से छात्राओं ने सभी का मन मोह लिया। छात्रा रागिनी द्वारा देश रंगीला रंगीला, देश मेरा रंगीला गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


क्षेत्र में बुधवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना आ जाओ मेरी मइया, मेरी पुकार सुनके  के साथ हुई। इसके बाद पूजा, समीक्षा, अनुराधा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्र सोमेंद्र प्रताप सिंह ने गणपति बप्पा मोरया गीत पर नृत्य किया।
विज्ञापन


छात्र नरेंद्र, आशीष, दीपक, नीतेंद्र व अमन ने देशभक्ति नाटक आजाद हिंद फौज के माध्यम से छात्र-छात्राओं में देशभक्ति का जज्बा भरा। कार्यक्रम में छात्रा अंशिता, अनुराधा, रागिनी, समीक्षा, पूजा आदि ने कव्वाली सुबह और शाम सबको याद किया करते है पेश कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्र अनंत, दीपक, नरेंद्र द्वारा पेश किया गया नाटक शेख चिल्ली खूब सराहा गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राजू सिंह ने छात्र-छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। दिलीप पांडेय ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम जरूरी है।


ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। कार्यक्रम में क्रेशर यूनियन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, विजय सिंह, अनुज त्रिपाठी सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed