{"_id":"605b88558ebc3e8ca1059705","slug":"rally-mahoba-news-knp6197161174","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षय रोग दिवस पर निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षय रोग दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। विश्व क्षय रोग दिवस पर बुधवार को जिला क्षय नियंत्रण समिति के तत्वावधान में जिले में सभी ब्लॉकों में जागरूकता रैलियां निकाली गई और गोष्ठी हुई। इस दौरान क्षय रोग के लक्षणों व कारणों पर प्रकाश डाला गया। लोगों से अपने परिवार व आसपास टीबी रोग के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की गई। लोगों को बीमारी के प्रति लापरवाही न बरतने की सलाह दी गई।
पुलिस लाइन में हुई गोष्ठी में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जीआर रत्मेले ने कहा कि क्षय रोग के लिए सभी जांच व उपचार मुफ्त हैं। क्षय रोगियों को इलाज पूर्ण होने तक हर माह 500 रुपये खाते में भेजा जाता है। मरीजों को जांच के लिए जिले के सभी डॉक्टर, आयुर्वेद व होमियोपैथी विभाग के अलावा निजी डॉक्टरों को भी प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने अपील की कि लोगों को जागरूक करें, जिससे जिले में क्षय रोग पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सके। जिला कार्यक्रम समन्वयक नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अच्छा खानपान न करने वालों को टीबी ज्यादा होती है। धूम्रपान करने वालों, मधुमेह के मरीजों, कैंसर और एचआईवी मरीजों को खतरा ज्यादा होता है।
उधर, चरखारी में सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि अगर लगातार खांसी और कमजोरी लगे तो तुरंत अस्पताल में जांच कराएं, कोविड और टीबी के प्रति सचेत रहें। गोष्ठी में सलिल खरे, शिव शंकर लाल अवस्थी, आफताब, निहाल, आशुतोष चौबे, डॉ. बघेल, अंकुर राजावत, पूनम, ज्योति, रानी, प्रियंका पुष्कर आदि मौजूद रहीं।