{"_id":"58cece0a4f1c1be4431a1d64","slug":"rains-and-harvesting-roots","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश व ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश व ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद
अमर उजाला ब्यूरो। महोबा
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बारिश से गीली हुई फसल दिखाते किसान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर/महोबा। बुंदेल के किसानों पर कुदरत का कहर थम नहीं रहा है। रविवार को अचानक आसमान पर काले बादल छाने और बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से श्रीनगर क्षेत्र में किसानों की खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई। बीते एक दशक से लगातार दैवीय आपदाओं का प्रकोप झेल रहे बुंदेले किसानों को इस दफा बेहतर बारिश की उम्मीद थी। इस समय किसान खेतों में पकी खड़ी फसल की कटाई के काम में जुटे हैं। रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और बूंदाबांदी शुरू हो गई।
श्रीनगर क्षेत्र में करीब आधा घंटे बारिश हुई। साथ ही कहीं-कहीं ओले भी गिरे। ओला गिरने से खेतों में पकी खड़ी लाही की फसल बर्बाद हो गई। बारिश से खेतों में कटी रखी गेहूं व चना की फसल भी गीली हो गई। किसान रामदीन, हरीदास, मनोहर आदि ने बताया कि बारिश व ओलावृष्टि से फसलों में तीस फीसदी तक नुकसान हुआ है। एसडीएम महोबा प्रबुद्ध सिंह ने कहा कि श्रीनगर क्षेत्र में कानूनगो और लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।