फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rain disturbed situation, pond overflow

बारिश से बिगड़े हालात, तालाब ओवरफ्लो

Sun, 31 Jul 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sun, 31 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Rain disturbed situation, pond overflow
बेलासागर तालाब से ओवर फ्लो होता पानी - फोटो : अमर उजाला
जिले में तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते ग्रामीण अंचलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। तालाब उफान पर होने से घरों में पानी घुस रहा है। नालों का पानी भी बाढ़ का रूप लेता जा रहा है। रविवार को बेलासागर के उफना जाने से बेलाताल कस्बे में चारों तरफ पानी नजर आने लगा है। इसी तरह उर्मिल बांध में 235.50 मीटर पानी आ जाने के बाद सिंचाई विभाग ने
विज्ञापन


बांध की नहर खोलकर तालाबों को भरना शुरू कर दिया है। इससे हर तरफ पानी दिखाई दे रहा है। जिले के दाऊपुरा तालाब, उरवारा तालाब, बेलासागर और रिवई का तालाब उफना जाने से बाढ़ जैसे आसार बढ़ने लगे हैं। तीन दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश से अब लोग परेशान होने लगे हैं। कहीं जल भराव के चलते कच्चे मकान गिर रहे है तो कही खेतों के लबालब होने
विज्ञापन


से फसलें बर्बाद हो रही हैं। लेकिन जिले में बारिश से पहले खोदे गए तालाबों में अच्छा पानी आ गया है। जिससे जल स्तर बढ़ने के साथ साथ पेयजल समस्या से भी राहत मिलेगी। बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार 926 हेक्टेयर में फैले बेलासागर तालाब से सतारी, जैतपुर, दादरी, भटेवर, सुगिरा सहित 30 गांवों की आठ हजार हेक्टयेर से ज्यादा जमीन की सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन


की जाती है। बेलासागर की जल भंडारण क्षमता 13 फीट है। जबकि बेलासागर में 13 फीट से ज्यादा पानी आ जाने के कारण दो दिनों से पानी बंधान के ऊपर से बह रहा है। इससे बेलाताल कस्बे में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।


लेकिन सूखे पड़े हैं कुएं
झमाझम बारिश से तालाब, बांध उफना रहे हैं। लेकिन कुएं आज भी सूखे पड़े हैं। बारिश से जगह जगह जल भराव के चलते हैंडपंपों का जल स्तर बढ़ गया है, लेकिन कुओं का जल स्तर न बढ़ने से कुएं आज भी प्यासे हैं। लेकिन कुओं में पानी नहीं आ रहा है। 70 वर्षीय गंगा साहू और 80 वर्षीय निसार मोहम्मद का कहना है कि कुओं की साफ सफाई और मरम्मत न होने से कुओं की झिरें बंद हो गई है। कुओं की सफाई कराने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed