बारिश ने फिर मचाई तबाही, ग्रामीण की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले में मंगलवार को पूरा दिन हुई बारिश ने एक बार फिर तबाही मचा दी। तालाब और नाले उफना जाने से कई सड़कें बह गईं। इससे कई गांवों का संपर्क कट गया है। सड़काें के ऊपर तीन फीट पानी बहने से गांव से शहर का आवागमन ठप हो गया है। वहीं, नाला पार करते समय एक ग्रामीण नाले के बहाव के चलते बह गया। इससे उसकी मौत हो गई। सोमवार की रात से श्ुारू हुई बारिश मंगलवार को शाम तक होती रही। इससे कुलपहाड़ का बड़ा तालाब, मदन सागर सरोवर, मदन सागर, दाऊपुरा तालाब, सिंचौरा तालाब, ग्राम पसवारा और थाना गांव का तालाब उफना जाने से महोबा से थाना जाने वाली सड़क से तीन तीन फीट ऊपर पानी बह रहा है।
सड़क कटने के कारण गांव का आवागमन ठप हो गया है। वहीं, सिचौरा मार्ग की सड़क बह जाने से लोग चार फीट नीचे रस्सी के सहारे सड़क पार कर रहे हैं। बच्चे विद्यालय नही जा पा रहे हैं। मगरिया मार्ग की सड़क कट जाने से गांवों का आवागमन दो दिन से ठप है। बारिश से ग्राम पसवारा तमाम घरों में तालाब का पानी घुस गया है। मंगलवार को ग्राम सूपा निवासी विष्णु 25 पुत्र घंसू चचेरे भाई लालू के साथ गांव के उफनाए नाले को पार करके गांव जा रहा था। तभी तेज बहाव के चलते विष्णु नाले में बह गया जबकि उसका चचेरा भाई नाले को पार करके निकल गया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण ने नाले में कूदकर विष्णु को बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।