{"_id":"6918d2a42ed91464f60c91dd","slug":"qr-codes-will-be-installed-at-toll-plazas-making-highway-travel-easier-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-119788-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: टोल प्लाजा पर लगेंगे क्यूआर कोड, हाईवे पर सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: टोल प्लाजा पर लगेंगे क्यूआर कोड, हाईवे पर सफर होगा आसान
Sun, 16 Nov 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
महोबा। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा। अब क्यूआर कोड वाला साइन बोर्ड उनका साथी बनेगा। यह कोड स्कैन करते ही नजदीकी पेट्रोल पंप, चार्जिंग स्टेशन और अस्पताल की जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एक दिसंबर से टोल प्लाजा समेत प्रमुख स्थलों पर यह सुविधा मुहैया कराने जा रहा है।
एनएचएआई ने हाईवे को और स्मार्ट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। संकेतक व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी तो हाईवे पर पहले से ही दी जा रही थी। अब क्यूआर कोड वाले साइन बोर्ड लगाने की योजना तैयार की गई है। जनपद से जुड़े हाईवे के टोल प्लाजा और प्रमुख स्थानों पर इसे लगाया जाएगा। क्यूआर कोड स्कैन करने पर अस्पताल, दवा की दुकान, पेट्रोल पंप, शौचालय, पुलिस स्टेशन, रेस्टोरेंट, सर्विस स्टेशन, विश्राम स्थल, ई-चार्जिंग प्वाइंट आदि की जानकारी यात्री के मोबाइल पर मिलेगी। जिस स्थान पर यात्री कोड को स्कैन करेंगे, वहां से कितने किलोमीटर पर संबंधित स्थान हैं, इसकी भी जानकारी रहेगी।
एनएचएआई झांसी के डिप्टी मैनेजर अविनाश मंडीवाल का कहना है कि हाईवे किनारे प्रमुख स्थानों और टोल प्लाजा पर क्यूआर कोड वाले साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। राहगीर इस कोड को स्कैन करते ही जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा एक दिसंबर से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
जिले से होकर गुजरे प्रमुख हाईवे
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग जनपद महोबा से गुजरा है। इसके अलावा झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे भी जनपद महोबा से गुजरा है। इन दोनों हाईवे से प्रति दिन करीब आठ हजार छोटे-बड़े वाहन आवाजाही करते हैं। ऐसे में नई सुविधा शुरू होने से आवश्यक जानकारी मिल सकेगी।
-- -- -- -- -- -- --
यहां लगाए जाएंगे साइनबोर्ड
महोबा। क्यूआर कोड वाले साइन बोर्ड टोल प्लाजा, ट्रक पार्किंग क्षेत्र, रेस्ट एरिया में हाईवे के किनारे लगाए जाएंगे। इन्हें हाईवे की शुरुआत व अंतिम छोर पर भी प्राथमिकता के साथ लगाया जाएगा। इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहन सवारों और यात्रियों को सफर के दौरान सहूलियत मिलेगी।