फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Public welfare work done for Nishad and Raikwar community in SP government

Mahoba News: सपा सरकार में निषाद व रैकवार समाज के लिए हुए जनकल्याणकारी कार्य

Mon, 07 Jul 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 07 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Public welfare work done for Nishad and Raikwar community in SP government
महोबा/चरखारी। सपा की ओर से शहर के एक होटल में पीडीए जन पंचायत का आयोजन हुआ। पूर्व सांसद व सपा के राष्ट्रीय महामंत्री विशंभर प्रसाद निषाद ने अखिलेश यादव के संदेश को जन पंचायत के माध्यम से बताया। कहा कि सपा सरकार में निषाद और रैकवार समाज के लिए जनकल्याणकारी किए गए।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पिछड़ों, दलित, अल्पसंख्यक समाज को भाजपा को प्रदेश से हटाने का कार्य करना है। उन्होंने निषाद, रैकवार, कश्यप समाज के लोगों को संकल्प पत्र पढ़ते हुए शपथ दिलाई कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं। ताकि आगामी चुनाव में पूर्ण बहुमत की सपा सरकार बन सके। मनोज तिवारी ने पूर्व सांसद को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, बादशाह सिंह, रामजीवन यादव, हरिसिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, महेश निषाद, मुकेश गुप्ता, सुभाष सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, चरखारी विधानसभा में आयोजित पीडीए जन पंचायत में पूर्व सांसद ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार गरीब, पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक विरोधी है। अदानी और अंबानी देश का पैसा लूट रहे हैं। वंचितों, पिछड़ों व गरीबों को शिक्षा से दूर रखकर यह सरकार पीडीए के बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है। बूथों को मजबूत करने से 2027 में सपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed