{"_id":"6706cb2ffa352e02d5044d46","slug":"prv-personnel-saved-the-young-man-who-was-hanging-himself-mahoba-news-c-225-1-mah1001-109610-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: फंदा लगा रहे युवक को पीआरवी कर्मियों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: फंदा लगा रहे युवक को पीआरवी कर्मियों ने बचाया
Wed, 09 Oct 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
महोबा। थाना खन्ना के ग्योड़ी गांव में परिवारिक कलह के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश कर रहे एक युवक को पीआरवी कर्मियों ने बचाया।
ग्योड़ी निवासी रश्मि ने मंगलवार की रात करीब 12.20 बजे डायल-112 में कॉल लगाकर सूचना दी कि उसका पति रामचंद्र फांसी लगा रहा है। कुछ ही देर में पीआरवी में तैनात हेड कांस्टेबल अशोक सिंह व मोहम्मद शाहिद महिला के पते पर पहुंच गए।
वहां देखा कि रामचंद्र पेड़ पर रस्सी बांधकर फंदा लगाने की कोशिश कर रहा था। पीआरवी ने उसे फंदे पर लटकने से रोका। इसके बाद सुबह रामचंद्र की काउंसलिंग कराई।
तब युवक ने बताया कि वह पारिवारिक समस्याओं से परेशान चल रहा है, इसलिए वह फंदा लगाकर जान देने जा रहा था। पीआरवी ने उसे परिजनों के सुपुर्द किया। (संवाद)