फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Provision of free advocate for poor prisoners in the authority

Mahoba News: प्राधिकरण में गरीब बंदियों के लिए निशुल्क अधिवक्ता की व्यवस्था

Sun, 14 Apr 2024 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Provision of free advocate for poor prisoners in the authority
महोबा। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जेपी यादव के आदेश पर जिला उपकारागार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें प्राधिकरण के सचिव और अपर जिला जज राकेश कुमार गौतम ने कहा कि यदि कोई बंदी किसी परेशानी से गुजर रहा है तो वह अपनी बात साझा करे।
विज्ञापन

सचिव ने कहा कि एक स्वास्थ्यपूर्ण जीवन के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। नियमित शारीरिक गतिविधि के साथ अच्छा पोषणयुक्त आहार अच्छे स्वास्थ्य की नींव है। कहा कि स्वस्थ बच्चे जल्दी सीखते हैं व ज्यादा कार्यशील होते हैं।
विज्ञापन

पोषण युक्त खाना शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है। पराविधिक स्वयंसेवक विश्वनाथ त्रिपाठी ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकार बताए। कहा कि ऐसे गरीब और असहाय बंदी, जिनकी कोई पैरवी नहीं कर रहा है। अपने मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता नियुक्त करने में असक्षम है तो उनके लिए प्राधिकरण से निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जेलर शिवमूरत सिंह, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ रामऔतार सिंह, डिप्टी चीफ रामनरेश यादव, सहायक हरेंद्र मिश्रा, योगेंद्र सिंह, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed