{"_id":"690b8e649e9a57c751080459","slug":"protests-by-hindu-organizations-sparked-by-rhetoric-against-the-head-priest-of-bageshwar-dham-mahoba-news-c-225-1-mah1002-119510-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर के खिलाफ बयानबाजी से भड़के हिंदू संगठनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर के खिलाफ बयानबाजी से भड़के हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
Wed, 05 Nov 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो 05 एमएएचपी 14 परिचय-तहसील में अनर्गल बयानबाजी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर
महोबा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी से नाराज हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बागेश्वरधाम शिष्य मंडल के जिला प्रभारी नीरज रावत के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने एसडीएम शिवध्यान पांडेय को ज्ञापन सौंपा। बताया कि बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर सनातन हिंदू जोड़ो यात्रा का द्वितीय चरण राजधानी दिल्ली के छतरपुर स्थित कात्यानी मंदिर से प्रारंभ कर रहे हैं।सात नवंबर से शुरू होने वाली इस पदयात्रा का 16 नवंबर को वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में समापन होगा। इस यात्रा को लेकर ग्वालियर का एक व्यक्ति अनर्गल आरोप लगाते हुए पीठाधीश्वर को बदनाम कर रहा है। उस व्यक्ति की बयानबाजी से सनातन धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन साैंपने वालों में विहिप के विभाग मंत्री मयंक तिवारी, अवनीश सोनी, सुशील कुमार, धनेंद्र दीक्षित, आशीष अवस्थी, अमित शर्मा, अमित तिवारी, विनय गोयल, विकास शुक्ला आदि मौजूद रहे।