{"_id":"611fa5dd8ebc3e79c52b6e9c","slug":"property-worth-one-lakh-destroyed-due-to-fire-in-the-house-mahoba-news-knp647145627","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में लगी आग से एक लाख की संपत्ति जलकर बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में लगी आग से एक लाख की संपत्ति जलकर बर्बाद
विज्ञापन
आग से जली पंपिंग सेट मशीन व कच्चा मकान
- फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के मुरानी गांव में मकान में कंडे की चिंगारी से आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । घटना में कृषि यंत्र, गृहस्थी समेत एक लाख रुपये कीमत का सामान जलकर बर्बाद हो गया। लेखपाल ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिया है।
मुरानी गांव निवासी परमलाल पाल खेती किसानी के साथ पशुपालन करता है। बाहर के कमरे में वह अपने जानवर बांधता है। गुरुवार की रात उसने ने मच्छर भगाने के लिए बाहर के कमरे में कंडे का धुआं कर दिया। रात में धुएं से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
उन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग से मकान में रखे 40 हजार रुपये कीमत का पंपिग सेट, पाइप, गृहस्थी, कपड़े व अन्य कीमती सामान जलकर बर्बाद हो गया। लेखपाल मनोज सक्सेना ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को भेजी है। आग में सबकुछ बर्बाद हो जाने से पीड़ित परिवार परेशान है।