{"_id":"d9931234a505637c9ff0fb35191b0e79","slug":"promotion-of-awareness-of-the-population-will-be-half-of-the-country-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी आबादी की जागरूकता से होगी देश की तरक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी आबादी की जागरूकता से होगी देश की तरक्की
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
सहयोगी सेवा संस्थान की अध्यक्ष नेहा चंसौरिया ने बिच्छू पहाड़िया स्थित कबूतरा जाति की महिलाआें को जागरूक किया। उन्हाेंने कहा कि यदि महिलाएं अपने अधिकाराें के प्रति जागरूक हो जाएं तो उनका शोषण नहीं हो सकता। उन्हाेंने कहा कि महिलाआें को उत्पीड़न के खिलाफ हर हाल में आवाज उठानी पड़ेगी। उन्हाेंने कबूतरा जाति की महिलाआें से बेटियाें को शिक्षित करने और उन्हें सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्नयन संस्था के तत्वावधान में उर्दू स्टडी सेंटर बजरिया में गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि आज के समय में आधी आबादी पर अपराध बढ़ते जा रहे हैं।
तमाम कानूनाें के बाद भी आधी आबादी घरेलू हिंसा, बलात्कार, हत्या, एसिड अटैक की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस अवसर पर संतोष कुमार, प्रधानाचार्य शशिकांत सोनी, माया बाल्मीकि, पार्वती, तुलसारानी, कमला रानी, रुकसार, सलमा, हुसना बानो ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर तमाम महिलाएं मौजूद रहीं। बुंदेलखंड विकास फोरम के तत्वावधान में विद्या केंद्र वेलफेयर सोसाइटी कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। विकास फोरम के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल रैक्वार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाआें के हित में चलाई जा रहीं मातृत्व हितलाभ, जननी सुरक्षा, धात्री योजना, विधवा पेंशन योजना, बालिका आशीर्वाद योजना, किशोरी योजना सहित कई योजनाआें का लाभ जागरूकता के अभाव में ग्रामीण अंचलाें की महिलाआें को नहीं मिल पा रहा है। कहा कि महिलाएं यदि जागरूक हो जाएं तो आधी आबादी जागरूक हो सकती है। इस मौके पर बॉबी साहू, मोहम्मद शफीक, जयप्रकाश, रामकुमार सोनी, मुन्नी देवी, विपिन सहित कई लोग मौजूद रहे।
उधर तहसील परिसर में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के उत्थान और पतन में महिलाआें की अहम भूमिका है। पुरुषाें के किसी भी आंदोलन की प्रेरणास्रोत महिलाएं ही होती हैं। कहा कि केवल कानून बना देने से महिलाआें को आजादी नहीं दी जा सकती। इसके लिए मूल मानसिकता और सामाजिक मूल्याें को भी स्थापित करना होगा। गोष्ठी में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुखनंदन सिंह, भगवती प्रसाद, आंकार, शंकर, रामसहाय ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।