{"_id":"688e5b0740a193ca430b08ab","slug":"professors-are-not-available-for-abhyudaya-coaching-mahoba-news-c-225-1-mah1001-116741-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अभ्युदय कोचिंग के लिए ढूढ़े नहीं मिल रहे प्राध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अभ्युदय कोचिंग के लिए ढूढ़े नहीं मिल रहे प्राध्यापक
Sun, 03 Aug 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
महोबा। अभ्युदय कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्राध्यापक ढूढ़े नहीं मिल रहे हैं। प्राध्यापकों के 46 पदों के सापेक्ष महज 15 ही आवेदन आए हैं। इनमें से 13 आवेदक ही योग्यता के अनुरूप पाए गए हैं। अब साक्षात्कार के माध्यम से उनका चयन होगा।
समाज कल्याण विभाग की ओर से शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में निशुल्क अभ्युदय कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। शिक्षण सत्र 2025-26 के दौरान यूपीएससी व यूपीपीएससी की तैयारी के लिए भूगोल, शासन व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, राजनीति विज्ञान, इतिहास, यूपी स्पेशल पेपर-पांच, यूपी स्पेशल पेपर-छह, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, भारतीय समाज, सामाजिक मुद्दे, करंट अफयर्स पढ़ाने के लिए नए प्राध्यापक तैनात होना है।
नीट की तैयारी के लिए जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, एक दिवसीय परीक्षा एसएससी, पुलिस, रेलवे आदि की तैयारी के लिए हिंदी, अग्रेजी, रीजनिंग, भूगोल व राजव्यवस्था विषय की पढ़ाई के लिए भी प्राध्यापक लगाया जाना है। प्राध्यापकों के 46 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके सापेक्ष सिर्फ 15 आवेदन ही आए हैं। इसमें दस्तावेजों की जांच पड़ताल के दौरान 13 ही आवेदन योग्यता के अनुरूप पाए गए हैं।
विज्ञापन
अभ्युदय कोचिंग के कोर्स कोआर्डिनेटर विशाल सिंह का कहना है कि पूर्व से जो प्राध्यापक कार्यरत हैं उनका नवीनीकरण करा दिया गया है। वहीं नए प्राध्यापकों के पद के लिए जो आवेदन आए हैं उनके चयन के लिए जल्द ही साक्षात्कार कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -
पीसीएस की तैयारी के लिए निशुल्क टेस्ट सीरीज आठ से
महोबा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस-2025 की प्रारंभिक परीक्षा माह अक्तूबर में प्रस्तावित है। अभ्युदय कोचिंग में पीसीएस की परीक्षा की तैयारी के लिए आठ अगस्त को विशेष टेस्ट सीरीज प्रत्येक सप्ताह आयोजित की जाएगी। अभ्युदय कोचिंग के कोर्स कोआर्डिनेटर विशाल सिंह ने बताया कि टेस्ट सीरीज में सामान्य अध्ययन, सी-सेट आदि के विषयवार प्रश्न समाहित होंगे। जो अभ्यर्थी निशुल्क टेस्ट सीरीज में शामिल होने के इच्छुक हैं वह अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।