{"_id":"6260557f62422f6eee5382ed","slug":"procession-without-permission-ban-on-loud-noise-mahoba-news-knp692341951","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के नहीं निकाल सकेंगे जुलूस, तेज आवाज में नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के नहीं निकाल सकेंगे जुलूस, तेज आवाज में नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। बिना अनुमति जुलूस निकालने पर रोक रहेगी। लाउडस्पीकर भी तेज आवाज में नहीं बजेगा। यह डीएम व एसपी ने पीस कमेटी की बैठक में संयुक्त रूप से कही।
ईद के त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए रमजान ईद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी धर्मो के धर्म गुरुओं व जनपद के संभ्रांत व्यक्तियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। डीएम मनोज कुमार ने कहा कि ईद की नवाज में शामिल होने के लिए शहरवासी घर से आस्था की भावना रखते हुए मस्जिद तक पैदल जाएं जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो और शांतिपूर्ण भाईचारे के साथ पर्व को मनाएं। एसपी सुधा सिंह ने कहा कि जनपद की सभी मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखनी बहुत जरूरी है। इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए।
खुफिया विभाग अलर्ट
अन्य जनपदों में मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने की खबरों के बीच जनपद में भी इसको लेकर अलर्ट है। किसी भी प्रकार की घटना को लेकर खुफिया विभाग ऐसे लोगों पर निगाह बनाए हुए। जिससे विवाद की स्थिति न बने।
देर रात तक नहीं बजेंगे डीजे
कुलपहाड़/श्रीनगर। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर और डीजे बजाने पर काफी समय से रोक चल रही है। वही दिन के समय भी एक निश्चित सीमा तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जा सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
थानाध्यक्ष श्रीनगर दिनेश तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुस्लिम समुदाय ने अन्ना मवेशियों से परेशानी की समस्या उठाई। थानाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि जितने पशु पालक हैं उनको नोटिस दिया जाएगा। ईद पर जानवरों को घर से न छोड़े । इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनूप सोनी मनोहर अग्रवाल आशीष गोस्वामी पुष्पेंद्र पटेरिया पुष्पराज सिंह आशीष मिश्रा पूर्व प्रधान देवी सिंह मोहम्मद पप्पू अबरार मोहम्मद समेत क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।(संवाद)