फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Strongmen beat up three people; FIR registered against seven

Mahoba News: दबंगों ने तीन लोगों को पीटा, सात पर प्राथमिकी

Mon, 19 Oct 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Strongmen beat up three people; FIR registered against seven
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कबरई के गहरा निवासी रामकुमारी ने पुलिस को तहरीर उी। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह बेटा लालचंद्र गांव के ही चंदू वर्मा के ई-रिक्शा से कबरई जा रहा था। रास्ते में शराब ठेका के पास गांव के महेश श्रीवास ने रिक्शा रोक लिया और पुराने विवाद में मारपीट की। किसी तरह वह जान बचाकर भागा तो आरोपी ने भाई कल्लू के साथ पीछाकर लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट में बेटे के गले से सोने का लॉकेट और पर्स में रखे 10 हजार रुपये गिर गए।

दूसरी घटना में थाना अजनर के बड़खेरा गांव निवासी राहुल राजपूत ने बताया कि जमीन से कब्जा छोड़ने की बात कहने पर चाचा अरविंद, बृजेंद्र, चचेरे भाई दिनेश व अनुज ने उसे लाठी-डंडे से पीटा। दोनों भाइयों समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। एक शहर कोतवाली क्षेत्र के मुड़हरा गांव निवासी उदयभान ने निजी स्कूल के ठेकेदार भजनलाल रैकवार पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed