{"_id":"66e8894e91fefe390a03bb07","slug":"procession-of-planes-taken-out-in-jalvihar-fair-mahoba-news-c-225-1-mah1001-109082-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जलविहार मेले में निकाली विमानों की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जलविहार मेले में निकाली विमानों की शोभायात्रा
Tue, 17 Sep 2024 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ व सुगिरा गांव में जलविहार मेले का भव्य शोभायात्रा के साथ आगाज हो गया। शोभायात्रा में शामिल भगवान के विमानों की भक्तों ने जगह-जगह आरती उतारी।
राधा-कृष्ण, वीरांगना लक्ष्मीबाई समेत विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं, विभिन्न स्थानों पर भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
कस्बा कुलपहाड़ में जलविहार शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर व पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन के अध्यक्ष रामनरेश तिवारी ने फीता काटकर किया। इसमें 12 से अधिक मंदिरों के भगवानों को विमान में रखकर शोभायात्रा निकाली गई।
डीजे, बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से शोभायात्रा बड़े तालाब पहुंची। जहां भगवानों को जलविहार कराया गया। अब एक सप्ताह तक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। शोभायात्रा में गोविंद सिंह, हेमंत प्रताप सिंह, मानवेंद्र सिंह, डॉ. कमलेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी तरह सुगिरा में जलविहार मेले में जुगल किशोर, धनुषधारी समेत पांच मंदिरों से विमान पर भगवान की मूर्तियों को शोभायात्रा के रूप में किले के मैदान में ले जाया गया। शोभायात्रा में एक सैकड़ा से अधिक घोड़े, ऊंट और दर्जनों झांकियां शामिल रहीं। दीक्षा-प्रतीक्षा यादव ने आल्हा गायन की प्रस्तुति दीं।
बड़ी माता मंदिर में राजा जय सिंह एंड पार्टी ने लोकगीतों व भजन की प्रस्तुति से सभी का दिल जीता। इस दौरान विशाल भारती, सुधांशु अरजरिया, शंकु बाजपेई, अमित द्विवेदी, पवन राजपूत, काशीराम कुशवाहा, नरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।