{"_id":"5f5faf1c8ebc3e4d8c33848d","slug":"priyanka-gandhi-and-akhilesh-yadav-target-the-bjp-on-the-murder-of-a-crusher-businessman-in-mahoba-mahoba-news-knp5826614173","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में क्रशर कारोबारी का हत्या पर प्रियंका गांधी व अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में क्रशर कारोबारी का हत्या पर प्रियंका गांधी व अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी पर साधा निशाना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। कबरई के इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांड के हाईप्रोफाइल मामले में सियासत गरमा गई है। विपक्षी पार्टियां बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं। सोमवार को व्यापारी हत्याकांड के मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कबरई के क्रशर व्यापारी की मौत पर ट्वीट कर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि महोबा के व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की हत्या उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल है। बीजेपी सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है और अब इस सरकार के अफसर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुपारी दिलवा रहे हैं। जंगलराज का भयावह रूप है ये।
वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्रशर व्यापारी की मौत पर ट्वीट कर कहा कि महोबा के इंद्रकांत त्रिपाठी सरकारी हत्याकांड में दिखावटी सस्पेंशन की लीपापोती न करके सरकार गिरफ्तारी करे। आरोपित पुलिस कप्तान व डीएम के खिलाफ इतनी ढिलाई क्यों?, पुलिस किस अधिकार से जनप्रतिनिधियों को जनता से मिलने व उनके मुद्दे उठाने से रोक रही है?। क्या कोई हिस्सेदारी है?।