फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Private ambulance driver killed, six injured in collision with pickup

Mahoba News: पिकअप से भिड़ंत में निजी एंबुलेंस चालक की मौत, छह घायल

Wed, 14 Jan 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 14 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Private ambulance driver killed, six injured in collision with pickup
महोबा। झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर चौका तिराहा के पास बुधवार की दोपहर निजी एंबुलेंस और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए छतरपुर जिले के नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ से नंदकिशोर इलाज कराने के लिए निजी एंबुलेंस से परिजनों के साथ झांसी जा रहा था। तभी हाईवे पर चौका तिराहे के पास हरपालपुर की ओर से आ रही पिकअप ने निजी एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। आमने-सामने हुई टक्कर में एंबुलेंस चालक धमेंद्र यादव निवासी झांसी बुरी तरह से फंस गया। उसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना में एंबुलेंस सवार देवीशरण, सियारानी, राजकुमारी, नंदकिशोर, अमन और चालक का भाई नीरज यादव घायल हुए हैं। उन्हें पुलिस ने इलाज के लिए मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव अस्पताल पहुंचाया। यह दुर्घटना होते ही सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर सौरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed