{"_id":"6763142e8813ad433505d3d1","slug":"priest-beaten-to-death-with-sticks-for-refusing-to-give-beedi-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-111134-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बीड़ी देने से मना करने पर पुजारी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बीड़ी देने से मना करने पर पुजारी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या
Wed, 18 Dec 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
महोबा। थाना खन्ना के सिरसीकलां गांव में बीड़ी देने से मना करने पर हनुमान मंदिर के पुजारी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
सिरसीकलां निवासी गोपालदास (55) गांव के बाहर स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी थे। बुधवार की देर शाम वह मंदिर के पास बनी झोपड़ी में लेटे थे। तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए और बीड़ी मांगने लगे। बीड़ी देने से मना करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इससे नाराज दबंगों ने पुजारी पर लाठी-डंडों से हमलाकर दिया।
शोर-शराबा सुन आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े, तब आरोपी मौके से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल पुजारी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में पुजारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सीओ सदर दीपक दुबे का कहना है कि बीड़ी मांगने पर कहासुनी हो गई। लाठी-डंडे से हमला करने पर ग्रामीण की इलाज दौरान मौत हुई है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है।