फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Preparations for the arrival of the central team, health centers started decorating

केन्द्रीय टीम के आगमन को लेकर संवारे जा रहे भवन व अस्पताल

Mon, 08 Nov 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the arrival of the central team, health centers started decorating
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमएस। - फोटो : MAHOBA
महोबा। स्वास्थ्य सेवाओं का आंकलन करने के लिए कामन रिव्यू मिशन (सीआरएम) टीम 12 नवंबर को महोबा आ रही है। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। जिले भर के अस्पतालों में दस्तावेजों को पूर्ण कर भवनों की साफ-सफाई और रंगरोगन का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को मूल्यांकन करने आ रही टीम को स्वास्थ्य सेवाओं में कमी न मिले इसके लिए स्वास्थ्य महकमा रोजाना समीक्षा कर रहा है। एएनएम और आशाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिला अस्पताल में साफ-सफाई का काम चल रहा है। दीवारों पर पान मसाला की पीकों को साफ किया जा रहा है। जगह-जगह डस्टबिन रखे गए हैं। सोमवार को सीएमएस डा. आरपी मिश्रा ने अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां वार्ड में चादर में दाग लगे और गंदे होने की तीमारदारों ने बात कही। जिस पर उन्होंने तुरंत कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के बेड पर साफ चादर डालने को कहा। उन्होंने बताया कि टीम के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही है। सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

31 बिंदुओं का मूल्यांकन करेगी टीम
कामन रिव्यू मिशन टीम जनपद पहुंचकर ओपीडी, लेबर रुम, महिला वार्ड, जननी सुरक्षा योजना, शौचालय, आशा मीटिंग व भुगतान, लागबुक, कोल्ड चेन, फाइल रिकार्ड, वेस्ट डिस्पोजल, परिवार नियोजन, स्टाक बुक, लैब, फार्मेसी समेत कुल 31 तरह के कार्यों का मूल्यांकन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
टीम के ठहरने के लिए बुक किए गए 14 कमरे
मुख्य चिकित्साधिकारी मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि कामन रिव्यू मिशन टीम के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही है। टीम के ठहरने शहर के एक होटल में 14 कमरें बुक कर लिए गए हैं। पांच दिन तक टीम जनपद में मौजूद रहेगी।

मुख्याचिकित्साधिकारी कार्यालय में नाम लिखता कर्मी।

मुख्याचिकित्साधिकारी कार्यालय में नाम लिखता कर्मी।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed