फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Preparations complete, 22,318 high school and intermediate candidates will appear for the board exam.

Mahoba News: तैयारियां पूरी, हाईस्कूल व इंटर के 22,318 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

Sun, 23 Feb 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 23 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Preparations complete, 22,318 high school and intermediate candidates will appear for the board exam.
महोबा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की सोमवार से शुरू होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीटवार छात्र और छात्राओं के रोल नंबर चस्पा किए गए हैं। कक्ष निरीक्षकों का ड्यूटी चार्ट बनाकर सभी को सूचित कर दिया गया है। नकलविहीन व पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के लिए प्रशासन की ओर से तीन जोनल, नौ सेक्टर व 32 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 32 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा कराई जाएगी। इस बार हाईस्कूल में 11,766 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 6,166 छात्र व 5,600 छात्राएं शामिल हैं जबकि इंटरमीडिएट में 11,620 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 5,454 छात्र व 5,098 छात्राएं शामिल हैं। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्राें को प्रश्न पत्रों का वितरण किया जा चुका है। प्रश्न पत्रों को नाइट विजन व वाॅयस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में स्ट्रांग रूम में रखा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से डीआईओएस कार्यालय में परीक्षा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की मॉनीटरिंग के लिए डिप्टी कलेक्टर शिवप्रताप को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे बेसिक के 75 शिक्षक
महोबा। यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग के 615 शिक्षकों की डिमांड की गई थी। बीएसए राहुल मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार की शाम ही इन शिक्षकों को स्कूलों से कार्यमुक्त कर परीक्षा ड्यूटी कराने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके बेसिक शिक्षा विभाग के 75 शिक्षक ऐसे हैं, जिन्होंने रविवार को दोपहर बाद तक परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी के लिए अपनी ज्वाइनिंग नहीं दी। खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश यादव का कहना है कि जो शिक्षक परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचे हैं, उन्हें समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed