फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Prayer to God for peace in Ukraine

परिक्रमा लगाकर ईश्वर से की युद्ध रोकने के लिए प्रार्थना

Wed, 02 Mar 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Prayer to God for peace in Ukraine
महोबा। फाल्गुनी अमावस्या पर बुधवार को बुंदेलों ने गोरखगिरि धाम की परिक्रमा लगाई। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोकने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन

गोरखगिरि परिक्रमा शिवतांडव मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर महावीरन, पठवा के बाल हनुमान, कबीर आश्रम, सकरे सन्या, काली माता, शनिदेव, राधाकृष्ण, छोटी चंडिका मंदिर, नागौरिया, काल भैरव होते हुए पुन: मंदिर परिसर में हुई। इस दौरान बुंदेलों ने अतिशीघ्र युद्ध रोकने के लिए सभी भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए गोरखेश्वर महादेव से प्रार्थना की।
विज्ञापन

परिक्रमा समिति के प्रमुख डॉ. एलसी अनुरागी व बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच एक सप्ताह से युद्ध चल रहा है। जानमाल की भारी क्षति के साथ पूरी दुनिया को दुष्प्रभाव झेलना पड़ रहा है। परिक्रमा में अवधेश गुप्ता, प्रवीण चौरसिया, प्रहलाद पुरवार, पिंटू, गयाप्रसाद, सिद्धगोपाल, रामकिशन, अनूप द्विवेदी, शैलेश, जीतेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed