फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Prasuta were shouts, activists danced in band instruments

चीखती रही प्रसुता, बैंड बाजे में नाचते रहे कार्यकर्त्ता

Mon, 06 Feb 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 06 Feb 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Prasuta were shouts, activists danced in band instruments
d - फोटो : BBC
विधानसभा प्रत्याशियों की ओर से शहर में गाजे बाजे के साथ निकाले गए रोड शो के दौरान एंबुलेंस जाम में फंस गई। इस दौरान कुलपहाड़ सीएचसी से रेफर की गई प्रसूता एंबुलेंस में चीखती रही।
विज्ञापन


उसके परिजनों ने हाथ जोड़कर रास्ता खोलने का निवेदन किया, लेकिन उनकी पुकार सुनने को कोई तैयार नहीं हुआ। करीब आधे घंटे बाद रास्ता खुला तब जाकर प्रसूता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन



कस्बा कुलपहाड़ निवासी रोहनी पत्नी देवेंद्र को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे महिला जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस प्रसूता को लेकर जिला अस्पताल आ रही थी
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी अस्पताल से 50 कदम की दूरी पर मुख्य सड़क से विधानासभा प्रत्याशियों द्वारा चुनाव को लेकर निकाले जा रहे रोड शो से जाम लग गया। जाम में दर्जनों की संख्या में छोटे व बड़े वाहनों के फंस गए। ढोल नगाड़े औैर गाजे बाजे से निकल रहे जुलूस के चलते करीब आधा घंटे तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही।

इस दौरान प्रसूता कराहती रही। परिजन भी हाथ जोड़कर रास्ता खोलने के लिए निवेदन करते रहे, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। आधा घंटे बाद जाम खुलने पर प्रसूता को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।




कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कालीपहाड़ी निवासी ऊषा 24 पत्नी दिलीप को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 102 नंबर एंबुलेंस सेवा को फोन किया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस प्रसूता को महिला जिला अस्पताल ला रही थी तभी रास्ते में प्रसूत ने नवजात शिशु को जन्म दे दिया। जच्चा बच्चा को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने जच्चा बच्चा की हालत खतरे से बाहर  बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed