फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Prashant won in fancy dress, Srishti won in folk dance

Mahoba News: फैंसी ड्रेस में प्रशांत, लोकनृत्य में सृष्टि विजयी

Sun, 05 Apr 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 05 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Prashant won in fancy dress, Srishti won in folk dance
चरखारी (महोबा)। राजकीय महाविद्यालय चरखारी के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता छात्र वर्ग में प्रशांत और लोकनृत्य छात्रा वर्ग में सृष्टि सैनी ने बाजी मारी। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को लेकर विद्यार्थियों में अलग ही उत्साह दिखाई दिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता छात्र वर्ग में प्रशांत ने बाजी मारी जबकि दिलीप दूसरे और दिव्यांशु तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में स्नेहा सोनी प्रथम, चायना द्वितीय व अफसा फातिमा तृतीय स्थान पर रहीं। लोक नृत्य प्रतियोगिता छात्र वर्ग में दिव्यांशु पहले, राहुल कुमार दूसरे और वीरपाल तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में सृष्टि सैनी ने बाजी मारी जबकि नंदिनी दूसरे व चायना तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि तहसीलदार रामानंद मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को लगन के साथ पढ़कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसके बाद प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्राचार्य डाॅ. उमाशंकर त्रिपाठी, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. सुमन सिंह, राकेश, जमील खान, डॉ. अशोक कुमार, छविलाल वर्मा, आशाराम त्यागी, विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत, संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed