{"_id":"603139768ebc3ee93e12b952","slug":"prasav-ke-baad-jaccha-baccha-ki-maut-mahoba-news-knp61308373","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कस्बा श्रीनगर के मनोहरगंज में रिश्तेदारी में आई गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी श्रीनगर ले जाया गया। प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। प्रसूता की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस न मिलने पर किराए के वाहन की व्यवस्था की। जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। जच्चा-बच्चा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
जनपद झांसी के खातीबाबा रोड नंदनपुरा निवासी मुकेश रैकवार की पत्नी अनीता (30) चार दिन पहले अपनी रिश्तेदारी में कस्बा चरखारी आई थी। शुक्रवार को अपनी बहन रचना के यहां मनोहर गंज श्रीनगर चली गई। शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे सीएचसी श्रीनगर ले गए। जहां तैनात एएनएम गुड़िया ने प्रसव कराया। प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई जबकि महिला की हालत बिगड़ गई। एएनएम ने बताया कि प्रसव में बच्चा मृत निकला। हालत बिगड़ने पर अनीता को महोबा रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में अनीता की रास्ते में मौत हो गई।
मृतका के मौसिया गयाप्रसाद का आरोप है कि महोबा रेफर करने पर उन्होंने एंबुलेंस की व्यवस्था कराने की मांग की लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। तब किराए की चार पहिया गाड़ी करके महोबा पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा का कहना है कि प्रसूता को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया।