{"_id":"60ad395b8ebc3e78c063d318","slug":"pradhano-ne-sapath-lee-mahoba-news-knp6303978196","type":"story","status":"publish","title_hn":"266 प्रधान व 3144 सदस्यों ने ली वर्चुअल शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
266 प्रधान व 3144 सदस्यों ने ली वर्चुअल शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। गांव की सरकार के लिए चुने गए नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व सदस्यों ने वर्चुअल शपथ ग्रहण किया। जिले में 273 ग्राम पंचायतें हैं जिसमें सात पंचायतों का कोरम पूरा नहीं हुआ है।
जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि 266 प्रधान व 3144 सदस्यों ने वर्चुअल शपथ ग्रहण की है। 27 मई को ग्राम प्रधानों की पहली बैठक आयोजित की जाएगी। बेलाताल संवाद के अनुसार पंचायत भवन में सुबह 11 बजे खंड विकास अधिकारी बृज किशोर कुशवाहा ने सभी 65 ग्राम प्रधानों व सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई इस मौके पर एडीओ पंचायत कमलेश अनुरागी मौजूद रहे। पनवाड़ी संवाद के अनुसार पनवाड़ी ब्लॉक में कुल 64 ग्राम पंचायतें है दो ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा न होने पर शपथ नही हो सकी। अन्य पंचायतों के प्रधानों ने शपथ ग्रहण की। श्रीनगर संवाद के अनुसार खंड विकास अधिकारी कबरई विनीत कुमार ने प्रधानों को वर्चुअल पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ग्राम पंचायत भंडारा में रत्नेश्वरी देवी रामकरण मिश्रा श्रीनगर में आशीष राजपूत सिजहरी मैं नरेश राजपूत पिपरा माफ में महेंद्र सिंह, कैमाहा से सतपाल सिंह, समेत क्षेत्र के प्रधानों ने शपथ ली।