फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Power failure in 16 villages due to failure in power feeders

विद्युत फीडरों में खराबी आने से 16 गांवों की बिजली गुल

Mon, 02 Aug 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Power failure in 16 villages due to failure in power feeders
पनवाड़ी (महोबा)। फीडरों में तकनीकी खराबी आने से 16 गांवों की बिजली गुल हो गई। सोमवार की देर शाम तक बिजली न आने से ग्रामीणों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

विकास खंड पनवाड़ी के जमाला गांव में स्थापित पावर हाउस से दो फीडरों से बिजली आपूर्ति की जाती है। रविवार की रात नौ बजे बारिश के दौरान अचानक दोनों फीडरों में खराबी आ गई। जिससे जमाला, किल्हौवा, नौगांव फंदना, बुढ़ेरा, गुगौरा, पहाड़िया, महुआ, कोहनिया, छतेसर, इटौरा समेत 16 गांव अंधेरे में डूब गए। पूरी रात व सोमवार को पूरे दिन बिजली न आने से ग्रामीण परेशान रहे।
रामकृपाल, परमलाल, कल्लू आदि का कहना है कि आए दिन खराबी आने से आपूर्ति बाधित रहती है। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं देते। जिससे उपभोक्ताओं को मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता है।
विज्ञापन

उधर बिजली विभाग के अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य का कहना है कि फीडरों में खराबी आने पर वह जमाला के लिए निकले थे लेकिन लगातार बारिश होने से रात में फीडर दुरुस्त नहीं कराए जा सके। बारिश के चलते फीडरों में कुछ कमी आई थी। जिसे ठीक करा दिया गया है, जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed