{"_id":"6137b0508ebc3e0b132f3c73","slug":"postmartam-mahoba-news-knp650801838","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफनाए गए कुत्तों को बाहर निकालकर आज होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफनाए गए कुत्तों को बाहर निकालकर आज होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के बसौरा गांव में तीन दिन पहले जहरीली रोटियां खाने थे 20 कुत्तों की मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। अब पशु चिकित्सा विभाग की टीम बुधवार को दफनाए गए कुत्तों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करेंगी। तीन दिन बाद पुलिस ने कुत्तों को जहर खिलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि बसौरा गांव में तीन दिन पहले अराजकतत्वों ने जहर मिलाकर रोटियां डाल दी थीं। जिससे 20 कुत्तों की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने भारी संख्या में कुत्तों की मौत होने पर किसी अनहोनी की घटना की आशंका जताई थी। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंच मामला रफा-दफा कर दिया था और पशु चिकित्सा विभाग की टीम आने से पहले ही कुत्तों को गांव के बाहर दफना दिया गया था। मंगलवार को थाना श्रीनगर पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पशुवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच एसआई राजेंद्र प्रकाश को सौंपी गई है। उधर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रतन सिंह का आरोप है कि पहले पुलिस ने मृत कुत्तों को दफन करा दिया और जो जहर मिला था उसे भी जला दिया। उन्होंने बताया कि बुधवार को पशु चिकित्सा विभाग की टीम गांव जाएंगी और दफनाए गए कुत्तों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।