फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Poonam Pehlwan of Etawah defeated Muskan of Kanpur.

Mahoba News: इटावा की पूनम पहलवान ने कानपुर की मुस्कान को दी पटकनी

Thu, 04 Dec 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 04 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Poonam Pehlwan of Etawah defeated Muskan of Kanpur.
फोटो 03 एमएएचपी 11 परिचय-दंगल में दावपेच दिखातीं महिला पहलवान। संवाद
महोबा। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत छिकहरा में चल रहे वार्षिक मेला महोत्सव व भव्य रामलीला में बुधवार को विशाल दंगल का आयोजन हुआ। महिला पहलवानों के बीच हुई कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। इटावा की महिला पहलवान पूनम ने कानपुर की मुस्कान को पटकनी देकर कुश्ती जीती। आयोजन समिति की ओर से विजेता पहलवानों को शील्ड व धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दंगल में मुकाबले देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही। बांदा के सहदेव पहलवान व कर्वी के देशराज के बीच हुआ मुकाबला कांटे का रहा। दस मिनट तक चली जोर आजमाइश के बाद अंतिम क्षणों में सहदेव ने जीत दर्ज की। इसी तरह चित्रकूट के सुदामा ने कटनी के मनोज को, कानपुर के भूरा ने मऊरानीपुर के कुंजबिहारी काे, अयोध्या के साजनदास ने संभल के हुकुम सिंह को, चित्रकूट के राजूबाबा ने गौतमपुरा के रामजी को हराया। संभल के भीम ने अयोध्या के राहुल को पटखनी दी। मथुरा के मांगे पहलवान ने संभल के भीम पहलवान को हराया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, निर्दोष दीक्षित, विनोद राजपूत, भगीरथ नगायच, ग्रामप्रधान सुभाषचंद्र राजपूत, सुमंत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed