फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pooja, Rinki and Anjali won the essay

निबंध में पूजा, रिंकी व अंजलि ने मारी बाजी

Sat, 09 Oct 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pooja, Rinki and Anjali won the essay
जनजागरुकता अभियान में बोलतीं कार्यक्रम संयोजिका मधुबाला सरोजनी। - फोटो : MAHOBA
महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत जनजागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार में महिलाओं की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें पूजा ने बाजी मारी जबकि रिंकी को दूसरा और अंजलि सिंह को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने कहा कि छात्राओं को सूचना प्रौद्योगिकी व दूरसंचार के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना होगा। छात्राएं सभी क्षेत्रों में अपना कैरियर संवारे, तभी मिशन शक्ति की सार्थकता संभव होगी। एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि नारी के प्रति पुरुषों को सोच बदलनी होगी और उन्हें सम्मान देना होगा। कार्यक्रम संयोजिका मधुबाला सरोजनी ने कहा कि आज के दौरान में महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रहीं है।
विज्ञापन

इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. शक्ति सक्सेना व डॉ. एलसी अनुरागी ने कहा कि नारी ब्रह्म स्वरूपा है, श्रद्धा है, आदि शक्ति है, सद्गुणों की खान है। इस मौके पर डिग्री कॉलेज चरखारी के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी, डॉ. डीके खरे, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. अनवर आलम, हेमलता, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. सोवित गुप्ता के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed