फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pollution has increased the number of eye irritation and allergy patients

Mahoba News: प्रदूषण से आंखों में जलन और एलर्जी के मरीज बढ़े

Fri, 24 Oct 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 24 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Pollution has increased the number of eye irritation and allergy patients
महोबा। दिवाली पर्व पर पटाखा जलाने, आतिशबाजी से वायु प्रदूषण से लोगों की आंखों में जलन और एलर्जी की समस्या होने लगी है। जिला अस्पताल में अन्य दिनों के मुकाबले ऐसे मरीजों की संख्या 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ गई है। पहले जहां रोजाना 25 से 30 मरीज आंखों में जलन या एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंचते थे। वहीं, दिवाली के बाद 40 से 45 लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सक्सेना का कहना है कि पटाखों से निकलने वाले धुएं व रसायन आंखों के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। इससे मरीजों की आंखों में नमी का कम होना, लाली, एलर्जी और लगातार पानी आने की शिकायत मिल रही है। इस दौरान बढ़ते प्रदूषण से आंखों का बचाव जरूरी है। आंखों को साफ पानी से धोते रहें। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा आंख में नहीं डालें। आंखों की एलर्जी होने पर धूप व चूल्हे के पास न बैठें। आंखों में सूजन होने पर सूती कपड़े से सिकाई करें। बताया कि आम दिनों में 25 से 30 मरीज आंखों की जांच कराने आते थे लेकिन प्रदूषण के कारण इनकी संख्या में वृद्धि हुई है। अब 10 से 15 प्रतिशत अधिक मरीजों की आंखों में नमी कम होना, एलर्जी, लाली, पानी आने की शिकायत मिल रही है। जिन्हें बेहद सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed