फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Polling in Hamirpur and Mahoba on February 20

चुनावी रणभेरी बजी: तीसरे चरण में 20 फरवरी को महोबा में होगा मतदान

Sun, 09 Jan 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Polling in Hamirpur and Mahoba on February 20
हमीरपुर/महोबा। चुनाव आयोग ने विधान सभा चुनाव की तिथियां घोषित कर दीं हैं। हमीरपुर व महोबा में तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा। अधिसूचना जारी होते ही पुलिस और प्रशासन ने राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। सड़कों, गलियों से बैनर, पोस्टर समेत अन्य प्रचार की सामग्री हटाई जा रहीं हैं। दोनों जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले की सदर व राठ (आरक्षित) विधानसभा की सीटों पर तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। जिसमें कुल 8 लाख 10 हजार 109 मतदाता वोट डालेंगे। इसके लिए 517 मतदान केंद्रों पर 972 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसके शुक्ला ने बताया कि सदर विधानसभा में कुल मतदाता 411026 हैं। इनमें 224919 पुरुष व 186101 महिला व थर्ड जेंडर छह मतदाता हैं। वहीं राठ विधानसभा में कुल मतदाता 399083 हैं। जिनमें पुरुष मतदाता 217061 व महिला मतदाता 182018 हैं। जबकि थर्ड जेंडर मतदाता चार हैं।
विज्ञापन

महोबा विधान सभा में तीन लाख नौ हजार 532 मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगें। जिसमें एक लाख 68 हजार 864 पुरुष मतदाता व एक लाख 40 हजार 679 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरखारी विधान सभा में कुल तीन लाख 13 हजार 527 मतदाता हैं। जिसमें पुुरुष मतदाता एक लाख 72 हजार 108 हैं। महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 41 हजार 422 है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed