{"_id":"619fcc636ff51d643d6dc5b7","slug":"political-mahoba-news-knp6660471110","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली 27 नवंबर को महोबा में होगी। रैली को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही है। प्रियंका की रैली को प्रधानमंत्री की रैली से बड़ा करने के लिए प्रदेश कांग्रेस व अन्य प्रदेशों के नेता पूरी ताकत झोंक रहे है। पठा रोड पर छत्रसाल स्टेडियम को जनसभा के लिए तैयार किया जा रहा है। कर्मचारी जर्मन हेंगर टेंट लगाने के लिए दिनरात जुटे हैं।
विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मी बढ़ गई है। 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा में सिंचाई व पेयजल योजनाओं के लोकार्पण के दौरान विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया था।
अब 27 नवंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रैली प्रस्तावित है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल महोबा रैली में डेढ़ लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का दावा कर चुके हैैं। रैली में कानपुर, बुंदेलखंड समेत आसपास के जिलों से कार्यकर्ताओं को लाने के लिए बसों व चार पहिया वाहनों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
गुरुवार को राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी और इंदौर विधायक सत्यनारायण पटेल ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर रैली की तैयारियों का जायजा लिया। छत्रसाल स्टेडियम में जर्मन हेंगर टेेंट लगाने का काम दिनरात चल रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी ने बताया कि प्रियंका गांधी की महोबा रैली ऐतिहासिक होगी। बूथ स्तर से कार्यकर्ता रैली में पहुंचेंगे। 27 नवंबर को सुबह 11 बजे से रैली शुरू होगी।