फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   political

समाजवादी जनसंवाद यात्रा महोबा व अजनर पहुंची

Thu, 18 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
political
महोबा/अजनर। समाजवादी जनसंवाद यात्रा गुरुवार को महोबा पहुंची। जनसंवाद यात्रा लेकर पहुंचे पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा ने शहर स्थित सांई कालेज में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा में कुशवाहा समाज के लोगों को मुख्यमंत्री बनाने के नाम पर वोट ले लिया गया। इस सरकार में कुशवाहा समाज का सम्मान नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग विधानसभा पहुंचेंगे। सपा में कुशवाहा समाज के लोगों को सम्मान मिल रहा है।
इसके बाद उन्होंने अजनर पहुंचर कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान का भला नहीं है, महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सरकार ने जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव, पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह व सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह यादव के अलावा रामजीवन यादव, मनोज तिवारी व नवल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed