फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   political

जिले में धूमधाम से मना भाजपा का स्थापना दिवस

Tue, 06 Apr 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
political
महोबा। भाजपा का स्थापना दिवस मंगलवार को भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा की नीतियों व सिद्धांतों से अवगत कराया गया। बाद में जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटा गया। यहां के अलावा जिले के सभी 772 बूथों में भी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन टीवी पर दिखाया गया। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि भाजपा सिर्फ पार्टी नहीं कार्यकर्ताओं का परिवार है। कितनी भी परेशानी क्यों न आए, परिवार के सदस्य होने के नाते हमें एक होकर समस्या का सामना करना चाहिए और परिवार के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के बाद पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंच मरीजों को फल वितरित किए। कोरोना टीकाकरण केंद्र पर जाकर व्यवस्था में भागीदारी की।
विज्ञापन

इस मौके पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन चक्रपाणि त्रिपाठी के अलावा अवधेश गुप्ता, अंकुर शिवहरे, आशीष शुक्ला व शशांक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed