फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   political

कार्यकर्ताओं को ही लड़ाया जाएगा पंचायत चुनाव- जिला प्रभारी

Sun, 28 Mar 2021 08:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
political
महोबा। जिला पंचायत चुनाव के प्रत्याशी चयन को लेकर चयन समिति की बैठक जिले के प्रभारी अशोक जाटव की अध्यक्षता में रविवार को भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में जिले की सभी 14 जिला पंचायत सीटों पर आए आवेदनों पर चर्चा की गई और अंतिम सूची बनाकर क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दी गई। बैठक में बताया गया कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता से चुनाव लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सांसद व विधायकों ने भी हिस्सा लिया। चयन समिति ने बताया कि सभी 14 वार्ड में 10 से ज्यादा आवेदन आए है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय से सूची प्रदेश कार्यालय को अंतिम चयन के लिए जाएगी। महोबा में पंचायत चुनाव का मतदान 15 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन

बैठक में सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत चुनाव संयोजक मुरली मनोहर तिवारी के अलावा अजय महान, अंकुर शिवहरे, अमित शर्मा व अवधेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed