{"_id":"60411dbf8ebc3ec39d613502","slug":"political-mahoba-news-knp615624384","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ ने गुरुवार को मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम व पालिका के ईओ को सौंपा। ज्ञापन में मांगों का निस्तारण न होने पर 15 मार्च से आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
ज्ञापन में कहा है कि संविदा सफाई कर्मचारियों का ईपीएफ काटा जा रहा है, लेकिन कोई लेखाजोखा अभी तक कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। कर्मचारियों के ईपीएफ कटौती की धनराशि बैंक खातों में जमा किए जाने और पूर्व में की गई ईपीएफ कटौती का भुगतान नगद कराने की मांग की है।
चेतावनी दी है कि यदि समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो 15 मार्च से कर्मचारी पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार वाल्मीकि व मंत्री वीरेंद्र कुमार रघुवंशी मौजूद रहे।