{"_id":"602ea81b8ebc3ee96665cd8c","slug":"political-mahoba-news-knp612690329","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी भी संसद में उठाएं बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी भी संसद में उठाएं बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा
विज्ञापन
महोबा। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने केंद्रीय ग्राम्य विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से संसद में बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा उठाने की मांग की है। उन्होंने साध्वी निरंजन ज्योति को ऑनलाइन पत्र भेजकर यह मांग की है।
साथ ही दमोह के सांसद प्रहलाद सिंह पटेल, खजुराहो सांसद व मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को भी ऑनलाइन पत्र भेजा है कि 8 मार्च को शुरू होने वाले बजट सत्र में बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा उठाकर प्रधानमंत्री को यहां की हकीकत से अवगत कराएं।
तारा पाटकर ने कहा है कि केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश में भी भाजपा की सरकार है। बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए इससे अच्छा मौका फिर नहीं मिलेगा। सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पहले यह मुद्दा संसद में उठा चुके हैं।